सीएम धामी ने इन दो वरिष्ठ अधिकारियों दी यहां ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, देखिए नाम…

Spread the love

देहरादून: उत्तराखंड में जहां विभागों में तबादलों का दौर जारी है। वहीं अधिकारियों के कार्यों में भी फेरबदल किया जा रहा है। सचिवालय से बड़ी खबर आ रही है। शासन ने आज आदेश जारी करते हुए ललित मोहन रयाल को अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा नवनीत पांडे को भी अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।

बता दें कि यह दोनों ही पीसीएस अधिकारी फिलहाल दूसरी जिम्मेदारियों पर भी तैनात हैं। ललित मोहन रयाल के पास अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता की जिम्मेदारी है। नवनीत पांडे फिलहाल अपर सचिव शहरी विकास और निदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी भी देख रहे हैं। हाल ही में शासन स्तर पर आईएएस और पीसीएस समेत सचिवालय सेवा के अधिकारियों के भी तबादले किए गए थे।