सीएम धामी ने डेढ़ लाख राज्य कर्मचारियों को दिया ये बड़ा दिवाली गिफ्ट, DA को भी मंजूरी

Share

Dehradun: सीएम धामी ने दीपावली पर अपने कर्मचारियों की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली बोनस और महंगाई भत्ता दोनों को मंजूरी दी है। सरकार के इस तोहफे का करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। गुरुवार को सीएम धामी ने दिवाली बोनस की घोषणा कर राज्य कर्मचारियों को तोहफा दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महंगाई भत्ते और दीपावली के बोनस की मंजूरी दे दी है। इस तरह राज्य के करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को जल्द ही दीपावली का बोनस मिल सकेगा।

बता दें कि हर साल दीपावली से पहले राज्य कर्मियों को दीपावली का तोहफा दिया जाता है और इस बार भी इसी के अनुरूप राज्य कर्मचारी इस तोहफे का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में दीपावली से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने इसके लिए मंजूरी दी है। कुछ दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य कर्मचारियों के दिवाली बोनस और चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) के दो अलग-अलग प्रस्तावों पर सहमति बनी थी। इसका निर्णय मुख्यमंत्री पर छोड़ा गया था। अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) राधा रतूड़ी ने कहा था कि बोनस और डीए का फैसला दिवाली से पहले हो जाएगा।