देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज कैम्प कार्यालय में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड जैव विविधता सम्पन्न राज्य है। यहाँ एग्रीकल्चर, एडवेंचर स्पोर्ट्स एवं पर्यटन की अनेक संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने ऑस्ट्रेलियन उच्चायुक्त से राज्य में कमांड एण्ड ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को मजबूत करने में सहयोग करने की बात कही।

मुख्यमंत्री एवं ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ’ फैरेल के मध्य इस अवसर पर क्वांटम तकनीक, शिक्षा के उन्नयन, कौशल विकास एवं आधुनिक तकनीक से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। उत्तराखंड के साथ सहयोग को बढ़ाने की जताई इच्छा। उन्होंने कहा कि राज्य का औद्योगिक विकास तेजी से हो, इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा। इस दौरान विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, सचिव श्री शैलेश बगोली, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, ऑस्ट्रेलिया उच्चायुक्त की सैकेंड सेक्रेटरी सुश्री मिश खान उपस्थित थे।