हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिले CM धामी, कांवड़ यात्रा में उपद्रव फैलाने वालों को दी चेतावनी

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। Chief Minister Naib Singh Saini met CM Dhami इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें चार धाम का प्रसाद एवं देवभूमि उत्तराखण्ड के अंब्रेला ब्रांड “हाउस आफ हिमालयाज” के स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री के मध्य दोनों राज्यों के हितों से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। वहीं हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी कांवड़ यात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव की भक्ति का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यदि कोई शरारती तत्व इस (कांवड़ यात्रा) श्रद्धा की आड़ में उपद्रव फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि सभी यात्रा की गरिमा बनाए रखें और शांतिपूर्वक इसे संपन्न करें।