दिव्यांगों के लिए आयोजित कार्यक्रम में CM धामी ने की शिरकत, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कही ये बात

Share

देहरादून: विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में दिव्यांगों के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों को लेकर कई सारी घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार कई सारी योजनाओं पर काम कर रही है। दिव्यांगों की प्रतिभाएं हर क्षेत्र में देखने को मिल रही है। सरकार ने उनकी सम्मान राशि में भी इजाफा किया है। सीएम ने इस दौरान दिव्यांग जनों के लिए चार बड़ी घोषणाएं भी की है।

दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंगों के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि 3,500 से बढ़ाकर 7,000 रु की गई। दिव्यांग पेंशन योजना को सरलीकृत करते हुए सभी दिव्यांग जन पेंशन के पात्र किए गए। परीक्षाओं में उत्तीर्ण अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गयी। दिव्यांग व्यक्तियों के सेवायोजक अधिकारियों की राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि 5 हजार से बढ़ाकर 8 हजार की गई। यूनिफॉर्म सिविल कोड क्राफ्ट के लिए गठित कमेटी के लिए 6 महीने का कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है और एक मजबूत कानून बनने के लिए कमेटी को अतिरिक्त समय की जरूरत थी। कमेटी प्रदेश के हर क्षेत्र, हर वर्ग. हर समाज के व्यक्ति तक पहुंचे। इसलिए 6 महीने का अतिरिक्त और समय दिया गया है और जल्द ही एक प्रभावी कानून सबके सामने होगा।