सीएम धामी ने हर घर तिरंगा जन जागृति अभियान के अन्तर्गत आयोजित रैली में प्रतिभाग किया, विधायक उमेश शर्मा भी रहे मौजूद

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहस्त्रधारा रोड स्थित आई.टी.पार्क चौक में रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत हर घर तिरंगा जन जागृति अभियान के अन्तर्गत आयोजित रैली में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अमृत ​​महोत्सव जन-जन का अभियान बन चुका है, हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बन रहे हैं। आज देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है।

वहीं, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को स्वर्ण पदक जीतने वाले उत्तराखंड के लाल लक्ष्य सेन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है। सीएम ने कहा कि लक्ष्य सेन ने राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड का मान एवं सम्मान बढ़ाया है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया था। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ भी मौजूद रहे।