Almora: डोल कल्याणिका कार्यक्रम में पहुंचे CM Dhami, 1101 कन्याओं का आशीर्वाद लिया

Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डोल आश्रम पहुॅचकर कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मौके पर उन्होंने 1101 कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। सीएम ने कहा धर्म, आध्यात्म, संस्कृति, शिक्षा के प्रमुख केंद्र में रुप में डोल आश्रम उभर रहा है। इसको मानसखंड माला का प्रमुख पड़ाव के रुप में शामिल करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव में पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व महिलाओं ने सांस्कृतिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। यहां पहुंचने पर सबसे पहले सीएम धामी ने पूजा अर्चना की। बाद में वह एक हजार एक सौ एक कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर अलग-अलग राज्यों से कई साधु-संत व धर्मगुरु यहां पहुंचे थे। उनकी आशीर्वचन व पूजा पाठ के साथ धर्म ध्वजा की स्थापना की गई। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने साधु-संतों से भी आशीर्वाद लिया। इस मौके पर 4500 से ज्यादा लोगों ने भंडारा ग्रहण किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह चार धाम यात्रा चलती है। उसी तरह मानसखंड माला यात्रा चलेगी। कैलाश मानसरोवर, जागेश्वर के साथ इसमें डोल आश्रम प्रमुख पड़ाव के रुप में विकसित करने में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जागेश्वर मास्टर प्लान बन गया है। जल्द ही उस पर कार्य शुरु होगा। सीएम ने आगे कहा कि भव्य और दिव्य डोल आश्रम आज लोक कल्याण की भावना से कार्य कर रहा है। उन्होंने आश्रम के संस्थापक सहित सभी साधु-संतों आभार व्यक्त किया। सीएम ने लोक कल्याण के लिए स्व. श्री इंदु भाई पटेल की स्मृति में देवांग भाई पटेल व पत्नी अनीता बेन के सहयोग से बने श्री कल्याणिका धर्मार्थ चिकित्सालय का लोकार्पण किया।