सीएम धामी ने केंद्र सरकार से किया अनुरोध, करी ये महत्वपूर्ण मांगे…

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भोपाल में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी बैठक देवभूमि उत्तराखण्ड में मौसम के पूर्वानुमान व डॉप्लर रडार से युक्त अवस्थापना तंत्र बनाने में सहयोग का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान मौसम की सटीक सूचनाओं से हर साल होने वाली जान-माल की हानि को कम किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र के सहयोग से पर्वतीय क्षेत्र में प्राकृतिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने और राज्यों के मध्य संसाधनों के आवंटन में इको सिस्टम सेवाओं को महत्व देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वित्तीय संसाधनों के आवंटन में फ्लोटिंग पॉपुलेशन को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य अपने वनों, बुग्यालों, ग्लेशियरों का संरक्षण करके राष्ट्र को प्रत्येक वर्ष 95 हजार करोड़ की इको सिस्टम सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से राज्य में छह करोड़ फ्लोटिंग आबादी को ध्यान में रखकर वित्तीय संसाधनों के आवंटन का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि फ्लोटिंग आबादी के साथ राज्य को लगभग सवा सात करोड़ लोगों के लिए अवस्थापना सुविधाओं की व्यवस्था करनी पड़ती है। बरसाती नदियों को वैज्ञानिक आधार पर ग्लेशियर आधारित नदियों से जोड़े जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इसका लाभ उत्तराखंड राज्य को ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र को होगा। रुकी जल विद्युत परियोजनाएं भी शीघ्र शुरू हों।