देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग वॉक के दौरान अक्सर आम जनता के बीच दिखाई देते हैं। भले ही उनका जनपदा का दौरा हो या सियासी सभा, वो चाय की दुकान या खेल के मैदान में लोगों से संवाद करते दिखाई देते हैं। वहीं कुछ ऐसा ही देहरादून के ओएनजीसी अंबेडकर स्टेडियम में भी देखने को मिला। इस दौरान सीएम को अपने बीच देख खिलाड़ी भी काफी खुश नजर आए। इस दौरान उन्होंने रास्ते में मिले लोगों से विकास कार्यों का फीडबैक लिया। वहीं, विशेष रूप से उन्होंने युवाओं से बात की। साथ ही अंबेडकर स्टेडियम पहुंचे।
उन्होंने खिलाड़ियों को सरकार द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता से विकास कार्यों का फीडबैक लेने खुद सैर पर निकलते हैं। वहीं, जब भी जिलों के दौरों पर जाते हैं तो रात्रि विश्राम भी वहीं करते हैं। इसके साथ ही वे वहां मॉर्निंग वॉक पर भी जरूर जाते हैं। अभी हाल ही में वे एलबीएस अकादमी में भी सैर पर निकले थे। वहां उन्होंने योगा भी किया था।
रास्ते में उन्हें दो नन्हें-मुन्ने बच्चे मिल गए। सीएम धामी ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और स्वास्थ्य के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा दौरे के दौरान युवाओं के साथ दौड़ लगाकर उनकी नब्ज टटोली थी। दौड़ के दौरान ही अपनी सरकार के कार्यों का फीडबैक लिया था। युवाओं के साथ बैडमिंटन में भी हाथ आजमाए थे। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा था कि स्वस्थ रहना सबसे महत्वपूर्ण है।