मोहम्मद लगाया तो कांग्रेस ने बुलाया CM धामी ने भरे मंच से कह दी बड़ी बात देवभूमि में नहीं चलेगी सियासी चाल। जी हां दोस्तो कोटद्वार वाला बाबा दुकान नाम मामला आपको याद ही होगा वहां जन्मा महोम्मद दीपक अब प्रदेश के साथ देश की सियासत में छाया हुआ है। Uttarakhand Baba Shop Issue हाल में दीपक की मुलाकात राहुल गाधी हुई और उस मुलाकात पर प्रदेश के मुखिया ने कांग्रेस और राहुल गांधी कसा एक जबरदस्त तंज। क्या वो बताउंगा आपको अपनी इस रिपोर्ट के जरिए और क्यों सियासत के लिए दीपक नहीं मोहम्मद दीपक हो गया जरूरी। देवभूमि उत्तराखंड में राजनीतिक गलियारों में हलचल है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात पर तीखा तंज दिया—”दीपक नाम था किसी ने नहीं बुलाया, मोहम्मद लगाया तो बुलाने लग गए” गजब का प्रहार माना जा रहा है इसे कांग्रेस पर। दोस्तो ये जो दूसरी वाली तस्वीर है इसकी चर्चा ना सिर्फ प्रदेश में बल्की देश की सियासत में भी खूब हो रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार की घटना को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ उन लोगों को संरक्षण देती है जो अपनी पहचान बदलकर समाज में भ्रम फैलाते हैं।
दोस्तो CM धामी ने कोटद्वार की घटना का हवाला देते हुए कहा, “कोई अपने नाम के आगे कुछ भी लगा ले हमें क्या लेना देना, लेकिन जैसे ही दीपक ने नाम के आगे मोहम्मद लगाया, कांग्रेस के युवराज (राहुल गांधी) ने उन्हें अपने महल में बुला लिया.धामी ने आगे कहा, “कल मीडिया वाले मुझसे पूछ रहे थे, तो मैंने कहा कि जब तक वह ‘दीपक’ था तब तक आपने नहीं बुलाया, नाम बदलते ही इफ्तार पार्टी का न्योता मिल गया. यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। इसके अलावा ये भी कि सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता (UCC) का जिक्र करते हुए कहा, “कांग्रेस के युवराज बताएं कि क्या उन्होंने कभी तीन तलाक, हलाला या बहु-विवाह से पीड़ित मुस्लिम बहनों का हाल जाना? इन कुरीतियों पर उनके मुंह में ताला लगा रहता है। उन्होंने आगे कहा, “पूरे प्रदेश में मुस्लिम बहनें मुझसे मिलती हैं और कहती हैं कि मोदी जी के मार्गदर्शन में जो UCC कानून आया है, उससे उन्हें इन कुरीतियों से आजादी मिली है वे सरकार का धन्यवाद कर रही हैं। उत्तराखंड में समाज को बांटने वाले आरोपों पर सीएम धामी ने कहा कि “हम कहां किसी को तोड़ रहे हैं। हम तो सबको जोड़ने का काम ही कर रहे हैं। देवभूमि का जो मूल अस्तित्व है उसे बना ही रहे हैं। यहां की जो डेमोग्राफी ख़राब हुई है उसे ठीक ही कर रहे हैं। सभी के लिए समान क़ानून ला रहे हैं। यहां पर धर्मांतरण बंद करवा रहे है। राज्य में किसी को तोड़ने का काम नहीं किया जा रहा है। यहां पर इस प्रकार का माहौल ही नहीं है।
बता दें कि उत्तराखंड के कोटद्वार में दुकान का नाम बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद से दीपक कुमार सुर्खियों में बने हुए हैं। वो अकेले ही विरोध करने वाले लोगों से भिड़ गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपना नाम ‘मोहम्मद दीपक’ बताया। इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसके बाद इस पर काफी सियासत हुई थी। सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दीपक कुमार अपने आवास पर बुलाया और उनसे मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने कहा कि देश को ऐसे ही नौजवानों की ज़रूरत है। उन्होंने दीपक से वादा किया है। वो उनके जिम की सदस्यता भी लेंगे। दोस्तों, कोटद्वार की घटना से लेकर राहुल गांधी से दीपक की मुलाकात तक, इस पूरे विवाद ने उत्तराखंड की सियासत में नया रंग भर दिया है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर तीखा तंज कसा और साफ किया कि देवभूमि में सामाजिक असंतुलन और भ्रम फैलाने वाली राजनीति नहीं चलेगी। धामी ने समान नागरिक संहिता और समाज को जोड़ने के प्रयासों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार सभी के लिए समान कानून लागू कर रही है और किसी के अधिकारों का हनन नहीं होने देगी।