Land Jihad in Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी लैंड जिहाद के मामले पर सख्त नजर आ रहे हैं। वे लगातार इस मामले को उठाते हुए कार्रवाई की बात कह रहे हैं। सीएम धामी ने फॉरेस्ट के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों से दो टूक शब्दों में कहा कि वन भूमि पर लैंड जिहाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को वन भूमि में बनी मजारों पर कार्रवाई की बात कही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड में लैंड जिहाद के नाम पर बड़ा षड्यंत्र रचा गया है। इस षड्यंत्र को अब खत्म करना है। धामी ने कहा कि कई सालों से देवभूमि में साजिश के तहत लैंड जिहाद चल रहा था। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका सभी से आग्रह है जिन्होंने अवैध मजार बनाकर अतिक्रमण किया है। वो खुद ही हटा लें, नहीं तो प्रशासन इसे जल्द ही हटाएगा। अब किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएम धामी ने कहा जहां कहीं भी वन विभाग की भूमि पर लैंड जिहाद के नाम पर मजार बनाई गई हैं अब उन पर पूरी तरह से कार्रवाई करते हुए लैंड जिहाद को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा वन भूमि पर षड्यंत्र के तहत मजार बनाकर भूमि कब्जे करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा अब इसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में फॉरेस्ट और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक भी कर रूपरेखा तैयार की जा रही है। मजार बनने, भूमि कब्जा करने के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी सीएम ने कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा जिनके सानिध्य में ये काम हुए हैं उनकी भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।