CM धामी का आज गुजरात दौरा, नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Spread the love

देहरादून: भाजपा ने गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 156 सीटें जीत कर नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने पर भाजपा खेमें में जबरदस्त उत्साह है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गांधीनगर में होने वाले गुजरात के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। जिसके लिए मुख्यमंत्री कल गांधीनगर पहुंचेंगे। नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण राज्यपाल के निर्देशानुसार किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम धामी सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। ये समारोह विधानसभा के पीछे हैलीपैड ग्राउंड पर आयोजित होगा।