CM योगी आदित्यनाथ की मां की फिर बिगड़ी तबीयत, जॉलीग्रांट अस्पताल पहुंच डॉक्टरों से ली हेल्थ अपडेट

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां की तबीयत बिगड़ गई। सीएम की मां सावित्री देवी (85) को देहरादून के जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। Yogi Reached Jolly Grant Hospital उन्हें मंगलवार को अस्पताल लाया गया था, हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। सावित्री देवी को अस्पताल के वार्ड 111 में, कमरे नंबर 15 में रखा गया है। जहां उनकी देखरेख चल रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार जौलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे। जौलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचकर योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी से मुलाकात की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां का हाल चाल जाना। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों और परिजनों से अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

लगभग आधे घंटे सीएम योगी हिमालयन हॉस्पिटल में अपनी मां के साथ रहे। इस दौरान उन्होंने मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। सीएम योगी की मां की देखरेख कर रहे डॉक्टर ने कहा अभी उनकी माता जी एकदम ठीक हैं। उनकी आंख में कुछ दिक्कत है। जिसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया उनकी माताजी की आयु लगभग 85 साल है। जिसके चलते उन्हें कई और दिक्कतें हो सकती है। उन सभी दिक्कतों का परीक्षण किया जा रहा है। डॉक्टर ने कहा दो-तीन दिन में उनकी माताजी का स्वास्थ्य ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।