उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। एक तरफ जहां मैदानी राज्यों में बारिश और आंधी का सिलसिला जारी है तो वहीं पहाड़ी राज्यों में आंधी-बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो रही है। Uttarakhand Weather Forecast आलम यह है कि उच्चे पर्वतीय इलाके बर्फ से पट गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में आज तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और अधिकतम तापमान करीब 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री तक जा सकता है। 26 वर्षों में मार्च में चौथी बार हो रही बर्फबारी की वजह वैज्ञानिक वैश्विक स्तर पर हो रहे जलवायु परिवर्तन के चलते मौसम चक्र में अस्थिरता को बढ़ना मानते हैं। यही वजह है कि सर्दी और गर्मी के पारंपरिक पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। मार्च में बर्फबारी इसी बदलाव का संकेत मानी जा रही है। आमतौर पर इस समय तक सर्दी का असर कम होने लगता है लेकिन इस वर्ष मौसम ने अलग ही रुख अपनाया है। वहीं शनिवार को राज्य के अधिकतर इलाकों में सुबह बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। हल्के बादलों के बीच धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार से पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा होने के आसार हैं। जबकि, मैदानी क्षेत्रों राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे में फिर से तापमान में वृद्धि हो सकती है।