ऋषिकेश में Congress BJP आमने सामने, पुलिस के छूटे पसीने | Uttarakhand News

Spread the love

ऋषिकेश में भाजपाई और कांग्रेसी एक दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर गए। हालात इस कदर हुए की भाजपाइयों और कांग्रेसियों को संभालते संभालते तीन थानों की पुलिस के पसीने छूट गए। Bjp And Congress Are Against Each Other भाजपा कार्यकर्ता जहां कांग्रेस भवन के सामने राहुल गांधी का पुतला दहन करने पर अमादा थे। वहीं कांग्रेसी वोट चोर का नारा देकर भाजपाइयों का सामना करने के लिए कांग्रेस भवन के बाहर सड़क पर डटे थे। हालांकि पुलिस ने भाजपाइयों को कांग्रेस भवन जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। जिसे भाजपाइयों ने दम दिखाकर तोड़ दिया और कांग्रेस भवन के पास तक जा पहुंचे। भाजपाइयों को करीब देख कांग्रेसी भड़क गए और वह भाजपाइयों से भिड़ने के लिए आमने सामने हो गए।

यहां पुलिस ने बलपूर्वक भाजपाइयों को कांग्रेस भवन जाने से रोका और कांग्रेसियों को भी भाजपाइयों के सामने जाने से रोकने का काम किया। मौके पर भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जबकि कांग्रेसियों ने भाजपाइयों पर चॉकलेट फेंक कर अपना विरोध जताया। पुतला फूंकने के बाद भाजपाई प्रदर्शन करने के बाद बैरंग लौटे तो कांग्रेसी भी सड़क से हटे। तब जाकर पुलिस ने कहीं राहत की सांस ली। दोनों राजनीतिक पार्टियों के आमने-सामने आने की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा दिए गए विवादित बयान है।