Congress MLA Mayukh Mahar from Pithoragarh showed his attitude | Uttarakhand News |

Spread the love

उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग होना कोई नई बात नहीं है। वहीँ अब कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा और पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर के बीच चल रही जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। Congress MLA Mayukh Mahar कलह की शुरुआत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के एक बयान से हुई थी, जिसमें उन्होंने अपने ही विधायक मयूख महर को रण छोड़ने वाला कहा था। इसका जवाब विधायक मयूख ने बेहद व्यंग्यात्मक लहजे में दिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पर नाम लिए बगैर झुमके वाला कहा। वहीँ उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की जुबानी जंग के बीच हाईकमान को भी दखल देना पड़ा और सख्त शब्दों में सभी को चेतावनी दी गई कि कोई भी इस तरह कि बयानबाज़ी नहीं करेगा।

दूसरी तरफ अध्यक्ष और विधायक के बीच कि जुबानी जंग का समाधान पूर्व मुख्यमंत्री और रिश्ते में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के जीजा हरीश रावत ने राश्ता निकालने कि बात कही है। साथ ही कहा की साला ना सही जीजा ही माफ़ी मांगने आ जाएगा। जरुरत पड़ेगी तो फिर झुमका भी पहनने को वो तैयार है। 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने का दावा करने वाली कांग्रेस आपस में ही उलझी हुई है। एक तरफ विधायक है जो अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ खड़े है। दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत है जो समाधान का रास्ता बता रहे है। लेकिन इन सबके बीच प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने अब कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। कुल मिलाकर देखा जाये तो कांग्रेस बाहरी ताकतों से तो बाद में लड़ती नज़र आएगी जब पहले अपने घर के भीतर के हालातों को ठीक करेगी।