कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा खुलासा! | Ganesh Godiyal | Election2027 | Mahendra Bhatt | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो उत्तराखंड की राजनीति में फिर हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेस में शामिल होने के लिए नेताओं की दूसरी खेप तैयार है। इस बार क्या होगा बड़ा सियासी उलटफेर?कांग्रेस अध्यक्ष ने भी इस पर किया बड़ा खुलासा उत्तराखंड न्यूज से खास बात चीत में दिया कांग्रेस का अगला प्लान और सिटिंग सदस्यों का भी किया जिक्र, तो क्या इस बार बीजेपी का निकाला गया माल नहीं। बीजेपी मौजूदा लोग करेंगे कांग्रेस में एंट्री। दोस्तो ये राजनीतिक खेल भी बड़ा दिलचस्प होता है ना, कभी कोई इधर कभी कोई उधर लेकिन फर्क नहीं पड़ता ऐसे नेताओं को आप लोगों से आपकी समस्याओं से ये वोट की और सिर्फ कुर्सी सियासत करते हैं बल, लेकिन उत्तराखंड न्यूज से खास बात चीत में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वो कौन से राज खोल दिये। जिससे बीजेपी की बेचैनी एक बार फिर बढंने वाली है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले माहौल बनाने की जद्दोजहद जारी है. इस कड़ी में कांग्रेस दलबदल का रास्ता इख्तियार भी कर चुकी है। पहले चरण के बाद अब दलबदल के लिए नेताओं की दूसरी खेप भी तैयार है. खास बात ये है कि पार्टी ने इन नेताओं की संख्या भी घोषित कर दी है। आगामी दिनों में प्रदेश प्रभारी के दौरे के दौरान कुछ बड़ा देखने को मिल सकता है।

दोस्तो उत्तराखंड की राजनीति में चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं और इसी के साथ दल-बदल का दौर भी अब खुलकर सामने आने लगा है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस राज्य में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार रणनीति पर काम कर रही है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं की दूसरी खेप तैयार बताई जा रही है, जिसमें 12 नेताओं के नाम पर मुहर लगाने के लिए मंथन चल रहा है। दरअसल, दोस्तो कांग्रेस ने हाल ही में दलबदल के पहले चरण में 6 नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। इन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में खासा हलचल देखने को मिली थी। इसकी वजह ये भी रही कि इन 6 नेताओं में से अधिकांश का संबंध बीजेपी से रहा है और वे पूर्व विधायक जैसे प्रभावशाली पदों पर भी रह चुके हैं। ऐसे में इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए एक मनोवैज्ञानिक बढ़त के तौर पर देखा गया लेकिन आगे क्या होगा। क्या इससे भी कुछ बड़ा होने वाले हैं जिसका इशारा कांग्रेस अध्यक्ष कर रहे है तो वो बड़ा क्या होगा, क्योंकि प्लानिक तो जबरदस्त है बल इस बार क्योंकि दोस्तो बीती 28 मार्च को दिल्ली में राज्य के 6 बड़े चेहरों ने कांग्रेस ज्वॉइन की थी।

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइन करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, घनसाली विधानसभा से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल समेत मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, लाखन सिंह नेगी शामिल रहे। दिल्ली में आयोजित इस ज्वॉइनिंग कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना और यह संदेश देने की कोशिश की गई कि पार्टी चुनाव से पहले अपनी स्थिति मजबूत कर रही है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक समय ऐसा भी आया, जब पार्टी की अंदरूनी राजनीति चर्चा का विषय बन गई। अब जब मामला कुछ हद तक शांत हो गया है, तो कांग्रेस एक बार फिर अपनी राजनीतिक रणनीति को आगे बढ़ाने में जुट गई है। पार्टी अब दूसरी खेप के रूप में 12 नेताओं को शामिल करने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का दावा है कि बीजेपी के कई सिटिंग विधायक भी कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन कानून कार्रवाई और अपने बचे हुए कार्यकाल की वजह से खुद को थामे हुए हैं।

जी हां दोस्तो आगे जो बयान उत्तराखंड न्यूज से बात में गोदियाल दिया वो बहुत कुछ बताता है वो कहते हैं कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा रखने वाले नेताओं की कुल संख्या 18 थी, जिनमें से 6 नेता पहले ही सदस्यता ले चुके हैं। अब शेष 12 नेताओं की सूची तैयार कर हाईकमान को भेजी जा रही है। जैसे ही प्रदेश प्रभारी की सहमति मिल जाएगी, इन 12 नेताओं को भी जल्द ही कांग्रेस में शामिल कराया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को लेकर पार्टी बेहद सतर्कता बरत रही है. ताकि, पिछली बार की तरह कोई विवाद या असहमति सामने न आए। दोस्तो इसी बीच कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का उत्तराखंड दौरा भी बेहद अहम माना जा रहा है। कुमारी शैलजा जल्द ही पांच दिवसीय दौरे पर राज्य में आने वाली हैं, जहां वे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस दौरे के दौरान ही इन 12 नेताओं में से कुछ की ज्वॉइनिंग करवाई जा सकती है, जिससे पार्टी को एक बार फिर मजबूती का संदेश देने का मौका मिलेगा, लेकिन अब इस बात से पर्दा उठना बांकी है कि वो कौन नेता है जो कांग्रेस की टीम का हिस्सा बनेंगे क्या बीजेपी के कुछ मौजूदा विधायक भी इसमें शामिल हैं। अगर हां तो फिर कौन-कौन हो सकता है आपको क्या लगता है बताइयेगा।