अग्निवीर योजना के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी जनजागरूकता यात्रा | Uttarakhand News | CM Dhami

Spread the love

केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2022 में शुरू की गई अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध जता रही है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस प्रदेशभर में जनजागरूकता यात्रा शुरू करने जा रही है। Congress opposes Agniveer scheme पार्टी का कहना है कि इस यात्रा के जरिए युवाओं और आम नागरिकों को अग्निवीर योजना के नुकसानों के बारे में जागरूक किया जाएगा। वहीं भाजपा ने कांग्रेस की इस पहल को राजनीतिक दिखावा बताया है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस की नियति अब जनभागीदारी नहीं बल्कि जनविरोधी हो गई है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना के तहत हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। अगर यह योजना गलत होती तो फिर युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग क्यों लेते? सुरेश जोशी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि चार साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने वाले 25 प्रतिशत अग्निवीरों को राज्य सरकार की नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी।।

इसके अलावा, कई बड़े औद्योगिक और निजी सेक्टर भी इन युवाओं को नौकरी देने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को धरातल पर आकर वास्तविकता समझने की जरूरत है, क्योंकि यह योजना युवाओं को लाभ पहुंचा रही है। वहीं कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि राजस्थान, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड के साथ देश की सीमा अग्निवीर योजना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यह योजना युवाओं के साथ अन्याय है और देश की सीमाओं की सुरक्षा पर भी असर डालती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जिस दिन कांग्रेस की सरकार बनेगी, उसी दिन अग्निपथ योजना रद्द कर पुरानी भर्ती प्रणाली बहाल की जाएगी। करण माहरा ने कहा कि चार साल की सेवा के बाद युवाओं को कुछ पैसे देकर घर भेजने वाली यह सरकार जनविरोधी है।