हरिद्वारः उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। हरिद्वार में जूना अखाड़े के वरिष्ठ संत और कोठारी महंत महाकाल गिरी पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला हुआ है। महंत महाकाल गिरी को कई गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें हरिद्वार के जिला अस्पताल से राजधानी देहरादून में सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना से संतों में आक्रोश है। नाराज संतों ने शहर कोतवाली पहुंच कर विरोध जताया है।
घटना के बाद से अखाड़े के संतों में खासी नाराजगी है। महंत महाकाल गिरी पर उस वक्त हमला हुआ है। जब वह अखाड़ा परिसर में टहल रहे थे। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया और उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर वहां से भाग निकले। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे संतों मने घायल हालत में महंत को अस्पताल में भर्ती कराया । साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी।
संतों ने पुलिस के उच्चधिकारीयों से बात कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। हरिद्वार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया की शोर सुनते ही दूसरे साधु भी मदद को भागे। साधुओं को आते देख हमलावर वहां से फरार हो गए। बाजार के सीसीटीवी में दो हमलावर भागते हुए नजर आए हैं। तहरीर के आधार पर हत्या से प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हमला करने के कारण भी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।