चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही गैर सनातनी को लेकर तनातनी देखने को मिल रही हैँ। BKTC के बाद अब गंगोत्री मंदिर समिति ने भी गैर सनातनियों के प्रवेश को लेकर कड़ा सन्देश जारी कर दिया हैँ। वहीँ उत्तराखंड बीजेपी का बड़ा मुस्लिम चेहरा और राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने गैर सनातनियों के मंदिरो में प्रवेश को लेकर बड़ी बात कही हैँ। शम्स का साफ तौर पर कहना हैँ कि जब हज में जाते हैँ तो वहाँ साफ शब्दों में लिखा हैँ गैर मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित हैँ. फिर मंदिरो में अगर गैर सनातनियों का प्रवेश वर्जित किया जाता हैँ तो दिक्कत किया हैँ। सभी को मंदिर समिति के निर्णयो का स्वागत करना चाहिए।