चमोली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन सीमा पर सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाने उत्तराखंड पहुंचे हैं। बुधवार को वह चमोली के औली सैन्य स्टेशन पहुंचे और यहां जवानों के साथ शस्त्र पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड दुनिया में एक मात्र ऐसा देश है जहां शस्त्रों की पूजा की जाता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारा देश हमारे सशस्त्र बलों के हाथों में सुरक्षित है। हमारे सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के जवान हमारे देश का गौरव हैं।
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना के विशेष हेलीकॉप्टर के जरिए सुबह 8 बजे औली पहुंचे। औली पहुंचने पर उन्होंने सेना के जवानों के साथ मुलाकात की और विजयदशमी पर्व की बधाई दी। इस दौरान उनके साथ देश के थल सेना अध्यक्ष मनोज पांडे भी मौजूद रहे। औली के बाद रक्षा मंत्री का बदरीनाथ धाम के पास माणा जाने का कार्यक्रम है। जहां वे सेना के कैंप में जवानों से मिलेंगे।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे हमेशा आगे रहते है, उनके आगमन से निश्चित रूप से हमारे वीर जवानों का मनोबल बढ़ेगा।