देहरादून दर्शन लाल चौक पर स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में आरबीआई ने 6 महीने तक वित्तीय लेनदेन पर रोक लगा दी। जिसके बाद आज बैंक खाताधारकों ने बैंक में पहुंचकर हंगामा किया। Dehradun Urban Cooperative Bank अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में आरबीआई द्वारा बैंक के खातों में होने वाले वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाने के कारण बैंक के करीब 9 हजार खाताधारकों पर इसका असर पड़ा है। बैंक में आए खाताधारक ठेकदारों का कहना है कि साल 2013-2014 में हुए 38 करोड़ रुपए के घोटाले का ऑडिट अब हुआ है, जिसके कारण आरबीआई में वित्तीय लेनदेन बंद कर दिया है। जिसके कारण मौके पर मौजूद ठेकदारों के करीब 35 करोड़ रुपए सीज हो गए हैं। खाताधारकों द्वारा बैंक अधिकारी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही बैंक अधिकारी के अनुसार करीब 98 करोड़ रुपए के लेनदेन पर रोक लगाई गई है।
आरबीआई चीफ जनरल मैनेजर बृज राज की ओर से जारी पत्र में बताया है कि अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, देहरादून, को कुछ निर्देश जारी किए हैं। जिसके अनुसार 10 फरवरी, 2026 को कारोबार बंद होने से, बैंक आरबीआई की लिखित में पूर्व स्वीकृति के बिना, कोई भी ऋण और अग्रिम राशि नहीं देगा या नवीनीकृत नहीं करेगा, कोई निवेश नहीं करेगा, धन उधार लेने और नए जमा स्वीकार करने सहित कोई देनदारी नहीं लेगा, अपनी देनदारियों और दायित्वों के निर्वहन में या अन्यथा कोई भुगतान वितरित या वितरित करने के लिए सहमत नहीं होगा, कोई समझौता या व्यवस्था नहीं करेगा। अपनी किसी भी संपत्ति या परिसंपत्ति को बेचेगा, स्थानांतरित करेगा या अन्यथा निपटाएगा।