Dehradun में LPG आपूर्ति सख्त निगरानी में, 350 अवैध सिलेंडर जब्त | Uttarakhand News

Spread the love

राजधानी देहरादून एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर पूर्ति विभाग विभिन्न चरणों के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रहा है कि उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की उपलब्धता शत प्रतिशत हो सके। इसी को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून केके अग्रवाल ने कहा कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने का हमारा लगातार प्रयास चल रहा है, जिसमें पहले उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग करने में कोई समस्या न आए इसको हम सुनिश्चित कर रहे हैं। इसके साथ ही गैस की होम डिलीवरी के दौरान ओटीपी से गैस मिलने में किसी तरह की परेशानी ना हो यह भी देखा जा रहा है। वहीँ गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए भी विभाग प्रयास कर रहा है, जिसने अब तक 350 अवैध रूप से भंडारण किए गए गैस सिलेंडर जप्त किए हैं. साथ ही अनियमितता पाए जाने पर दो गैस एजेंसी पर FIR दर्ज की गई है और इसमें संलिप्त लोगों पर भी FIR के जरिए कार्रवाई की जा रही है।