देहरादून: नामी रेस्टोरेंट के महिला वॉशरूम में छिपा था कैमरा, कर्मचारी बनाता था वीडियो; हिरासत में आरोपी

Spread the love

देहरादून के एक नामी रेस्टोरेंट के बाथरूम में मोबाइल छुपाकर महिलाओं के वीडियो बनाने के सनसनीखेज मामला सामने आया है। Mobile Camera Ladies Washroom in Dehradun पंद्रह अगस्त की शाम को मामले के खुलासे के बाद रेस्टोरेंट में बैठी महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद रेस्टोरेंट संचालक और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद इस घिनौनी हरकत से पर्दा उठा। लोगों का जब हंगामा बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की तो वॉशरूम से मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने रेस्टोरेंट कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि चकराता रोड बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के सामने एक नामी रेस्टोरेंट के वॉशरूम में मोबाइल बरामद हुआ। इतना ही नहीं पुलिस ने वॉशरूम में छिपाया मोबाइल कैमरा और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग फुटेज भी बरामद की है। मामले का खुलासा होते ही रेस्टोरेंट में बैठे महिलाओं और कुछ लोगों ने इसका जमकर विरोध करना शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के सख्त निर्देश पर कैंट पुलिस की ओर से तत्काल आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। रेस्टोरेंट के वॉशरूम में छिपाये गए रिकॉर्डिंग मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। महिला अपराध से जुड़े इस मामले में एसएसपी देहरादून ने स्थानीय पुलिस को पारदर्शी तरीके से जांच-विवेचना कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।