अंडर-19: चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चुनी गई उत्तराखंड की अंजू तोमर और पूजा राज

Spread the love

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सीनियर महिला टीम सदस्य अंजू तोमर और पूजा राज को वूमंस वन डे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चुना गया है। दोनों महिला क्रिकेटर चार से नौ दिसंबर तक विजयवाड़ा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। सीएयू प्रवक्ता संजय गुसाईं ने बताया कि अंजू तोमर को इंडिया बी और पूजा राज को इंडिया डी टीम में जगह दी गई है।

अंजू तोमर ने उत्तराखंड टीम के लिए सबसे अधिक 283 रन बनाए और दो विकेट लिए। वहीं, पूजा राज ने अंडर-19 चैलेंजर के तीन मुकाबलों में सबसे अधिक 11 विकेट चटकाए। दोनों को अपने शानदार प्रदर्शन का पुरस्कार मिला है। सीएयू सचिव महिम वर्मा ने बताया कि प्रदेश के क्रिकेटर लगातार अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बना रहे हैं।

पूजा राज। अमर उजाला