देहरादून: घर में नौ साल की मूक बधिर बच्ची के साथ दरिंदगी, साइन लैंग्वेज से बताया सच

Spread the love

देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें महिला ने बताया था कि वो झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है। Minor Girl Rape In Dehradun उसकी 9 साल की बेटी है, जो बोल नहीं पाती है। वो काम पर जाने से पहले अपनी बेटी को जेठानी के पास छोड़कर जाती है। बीती शनिवार को भी वो अपनी बेटी को जेठानी के पास छोड़ कर काम पर गई हुई थी। इसी बीच दोपहर के समय उसके पास जेठानी का फोन आया था। जिसमें बताया गया कि उनकी बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले राहुल ने गलत काम किया है। यह बात सुनते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई।

इसके अलावा महिला के जेठानी ने उसे ये भी बताया कि पूरी घटना बच्चों के ताऊ ने देखी है। जिसके बाद ताऊ और अन्य पड़ोसियों ने आरोपी राहुल को मौके पर ही पकड़ लिया। तभी महिला भी घर पहुंच गई और इशारों में बेटी ने बताया कि आरोपी राहुल ने उसके साथ गलत काम किया है। साथ ही बच्ची ने इशारों में बताया कि आरोपी पिछले तीन दिन से उसके साथ गलत काम कर रहा है। इसी बीच परिजनों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पूरा वाकया सुन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे अब कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।