देहरादून: संदिग्ध परिस्थितियों में दंपत्ति की मौत, दोनों शवों के बीच में पड़ा था पांच दिन का मासूम बेटा

Spread the love

Dehradun News: थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र के अंतर्गत टर्नर रोड के सी-13 लेन स्थित मकान पर किराए पर रह रहे दंपत्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड कर लिया। दंपत्ति अपने पीछे 6 दिन के नवजात को छोड़ गए। शख्स की पहली पत्नी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की तो कमरे में खून पड़ा हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है। साथ ही घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया पति-पत्नी ने विषैला पदार्थ खाया प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

मृतकों की पहचान काशिफ और उसकी पत्नी अनम के रूप में हुई है। काशिफ ने दूसरी शादी की थी। कासिफ की दोनों ही बीवी सहारनपुर की रहने वाली हैं। पुलिस के मुताबिक, कासिफ की दूसरी पत्नी अनम का 6 दिन पहले (8 जून) को बच्चा पैदा हुआ था। काशिफ की पहली पत्नी शुक्रवार (9 जून) से लगातार फोन कर रही थी, लेकिन काशिफ फोन रिसीव नहीं कर रहा था। इसके बाद काशिफ की पहली पत्नी सहारनपुर से देहरादून उसके किराए के मकान पर पहुंची। इस दौरान दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। इस बीच घर के अंदर से बदबू भी आ रही थी। अनहोनी की आशंका देख दूसरी पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरा खोला तो सामने का नजारा देखकर सब हैरत में पड़ गए।

 

काशिफ और अनम मृत अवस्था में पड़े हुए थे. उनका शरीर फूला हुआ था। जबकि 6 दिन का नवजात उनके बीच में सही सलामत पड़ा हुआ था। दोनों काशिफ और अनम के नाक से काफी अधिक खून बहने से पूरा कमरा खून से सना हुआ था। दोनों शवों से अत्यधिक बदबू आ रही थी। पुलिस द्वारा कमरे का निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। थाना क्लेमेंट टाउन प्रभारी शिशुपाल राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया दंपत्ति ने विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। आसपास से जानकारी लेने पर पता चला है कि मृतक काशिफ दूसरी शादी करने के कारण पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस द्वारा नवजात बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।