देहरादून में एक बार फिर रफ्तार का कहर बरपा है। देहरादून के डालनवाला इलाके में देर रात ओल्ड सर्वे रोड पर बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंद डाला। इसके साथ ही कई वाहनों को टक्कर मार दी। Dehradun Innova Car Hit Vehicles जिसके बाद कार एक घर में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली डालनवाला से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब करीब 19:30 बजे एक गाड़ी इनोवा के चालक गुनीत सिंह, उम्र 43 वर्ष द्वारा DL कट से तेजी व लापरवाही से आकर पहले DL रोड पर एक कार औरा को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, उसके बाद तेजी से आगे भागते हुए एक स्कूटी व एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसमे स्कूटी सवार राहुल और बाइक सवार रोहित व उसका पुत्र अनुज उम्र 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये।
दुर्घटना में घायल राहुल को पुलिस द्वारा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया है। जबकि दुर्घटना में घायल 02 अन्य व्यक्तियों रोहित तथा अनुज को पुलिस द्वारा निजी वाहन से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान रोहित फिलिप्स की मृत्यु हो गई। इनोवा वाहन द्वारा सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक व उसके पास खड़ी स्कूटी को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद ये वाहन ओल्ड सर्वे रोड पर छाबड़ा निवास के गेट को तोड़ते हुए उक्त घर के परिसर में जा घुसा, जिसमे घर के अंदर खड़ी स्कूटी व कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। बता दें कि 11 नवंबर 2024 को भी रात के समय देहरादून के ओएनजीसी चौक पर इनोवा कार की कंटेनर से भयानक टक्कर हो गई थी। इस हादसे में इनोवा सवार 6 युवक-युवतियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी।