देहरादून गुंजन हत्याकांड: शादीशुदा आकाश बना रहा था दबाव, ‘तू मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती’

Spread the love

राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार स्थित दूल्हा ड्रेस मार्केट में 23 साल की युवती की निर्मम हत्या की घटना से वहां के व्यापारियों में भारी रोष है। दिन दहाड़े चापड़ से युवती का गला काटने की घटना देखकर वहां मौजूद हर किसी की रूह कांप गई। Dehradun Gunjan Murder Case पहले वार में गुंजन ने हाथ आगे किया तो उसकी एक अंगुली कट गई। आरोपित ने दूसरा वार गुंजन के गले पर किया, जिसके कारण उसके गले पर गहरा घाव हो गया। घाव इतना गहरा था कि तेजी से खून बने लगा और गुंजन जमीन पर गिर पड़ी। शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल गुंजन को दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मच्छी बाजार के पास से ही आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया था। युवती की सरेआम हत्या करने वाले आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेशी पर ले लाया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान न्यायालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इसके बाद आरोपी को सुरक्षित न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने हत्या आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया जिसके बाद पुलिस निगरानी में उसे जेल भेजा गया।

मृतका गुंजन श्रीवास्तव के भाई अंश ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन मच्छी बाजार की एक दुकान में पिछले कई वर्षों से काम कर रही थी। वहीं पर आरोपी आकाश उर्फ गोलू की दुकान थी। आकाश रोजाना गुंजन से मिलने की कोशिश करता था। उसने खुद को अविवाहित बताते हुए गुंजन से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर विवाह का दबाव बनाने लगा। गुंजन मना करती थी तो वह उसे धमकी देता था। गुंजन को उसकी हकीकत पता चल गई थी कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इस पर उसने साफ इन्कार कर दिया मगर आकाश बाज नहीं आया। वह लगातार उसे धमकियां देता रहा। उसने गुंजन से कहा था कि तू अगर मुझसे शादी नहीं करेगी तो मैं तुझे जान से मार दूंगा। तू अगर मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती। गुंजन ने यह बात अपने घरवालों को बताया तो उन्होंने आकाश को समझाने की कोशिश की। आकाश शराब के नशे में बार-बार गुंजन को फोन कर धमकाता था। युवती की हत्या की घटना में त्वरित कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यंवेक्षण में एसआईटी टीम का गठन किया गया है तथा अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के सुपुर्द किया गया है।