जी हां एक ऐसी खबर बताने के लिए आया हूं। जहां अपने उत्तराखंड की हाइटेक राधानी में पहले धमकी दी जाती है और 3 दिन में बड़े कांड को अंजाम दे दिया जाता है और मित्र पुलिस बनी तमाशबीन?ये सच है कि राजधानी में पहले धमकी दी गई और बस तीन दिन बाद वही धमकी हकीकत में बदल गई। लेकिन सवाल ये उठता है कि इतनी सी जानकारी के बावजूद पुलिस इस मामले में कहां थी? क्या सुरक्षा में चूक हुई या फिर प्रशासन ने इसे हल्के में लिया? इन सारे सवालों के साथ मेरी ये रिपोर्ट है। दोस्तो वीडियो को अंत तक देखने के लिए इस कह रहा हूं क्योंकि इस खबर ने इस कांड ने सबको सिर्फ हिलाया नहीं झकझोरा ही नहीं बल्की ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अपने उत्तराखंड में ये हो क्या रहा है। बढता अपराध और अपराधि धमकी देकर उसे अंजाम भी दे जा रहे हैं और हर तरफ एक ही सवाल गूंज रहा है – क्या पुलिस सिर्फ तमाशबीन बनी रही? आज हम इसी घटना के हर पहलू की पड़ताल करेंगे, और जानेंगे कि आखिर हुआ क्या और कौन जवाबदेह है। राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार स्थित दूल्हा ड्रेस मार्केट में 23 साल की युवती की निर्मम हत्या की घटना से वहां के व्यापारियों में भारी रोष है। दिन दहाड़े चापड़ से युवती का गला काटने की घटना देखकर वहां मौजूद हर किसी की रूह कांप गई। अब देहरादून के एसएसपी ने मामले में नया खुलासा किया है.गुंजन ने इसलिए आकाश से बंद की थी बातचीत: दरअसल गुंजन और आकाश कुमार की पिछले 2 साल से जान-पहचान थी।
गुंजन मच्छी बाजार के दूल्हा कपड़ा मार्केट में एक शॉप पर काम करती थी। कुछ समय पहले आकाश कुमार की शादी हुई थी। जब आकाश की शादी हो गई तो गुंजन ने उससे मिलना-जुलना बंद कर दिया. उसने आकाश से बातचीत भी बंद कर दी थी.आकाश रोज करता था गुंजन को परेशान: आकाश कुमार इस बात के लिए राजी नहीं था कि गुंजन उसका साथ छोड़े। वो रोजाना उसका पीछा करता था। गुंजन ने उसे हर बार ऐसा करने से मना किया था, लेकिन आकाश कुमार किसी तरह नहीं मान रहा था। गुंजन हमेशा उससे बचने की कोशिश में रहती थी। ये आकाश को कतई बर्दाश्त नहीं हो रहा था। 31 जनवरी को भी आकाश ने गुंजन का रास्ता रोकने की कोशिश की थी। गुंजन जब उससे बचकर निकलने लगी तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। दोस्तो गुंजन ने तत्काल इसकी शिकायत देहरादून नगर कोतवाली की खुड़बुड़ा चौकी में दर्ज कराई थी। गुंजन ने आशंका जताई थी कि आकाश से उसको जान का खतरा हो सकता है। इससे गुंजन को थोड़ा राहत मिली होगी कि अब आकाश पुलिस में शिकायत दर्ज होने से परेशान नहीं करेगा। हत्या आरोपी आकाश हो चुका है गिरफ्तार: देहरादून के एसएसपी ने बताया कि-युवती ने जिस दुकान में वो काम करती है, उसके बाहर अपनी स्कूटी खड़ी की थी। इसी दौरान आकाश ने चापड़ से युवती पर हमला किया. युवती को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार इसलिए पहले नहीं पकड़ा जा सका था आकाश: गुंजन द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद कार्रवाई नहीं करने के आरोप लग रहे थे। आज जब मीडिया ने देहरादून के एसएसपी अजय सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि-31 जनवरी को गुंजन द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि मैं आकाश से बात नहीं करना चाहती हूं। ये मुझसे जबरदस्ती बात करना चाहता है।
ऐसी सूचना मिली है कि आकाश मुझ पर हमला कर सकता है। इस सूचना के आधार पर आरोपी का फोन लगाया गया तो फोन बंद था। उसके बाद पुलिस दो से तीन बार उसके घर गई थी। आरोपी की पत्नी ने बताया कि आकाश तीन दिन से घर नहीं आया है। वो फोन बंद करके गायब है पुलिस लगातार उसे तलाश रही थी, लेकिन वो नहीं मिला। अचानक आकर उसने युवती की हत्या कर दी। पुलिस ने लोगों से की ये अपील: एक तरफ जहां लोग इस हत्याकांड से आक्रोशित हैं, वहीं कुछ लोगों द्वारा युवती की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर देहरादून पुलिस ने आपत्ति जताई है। एसएसपी अजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि युवती की फोटो और वीडियो प्रसारित नहीं करें। ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है.दोस्तो, इस दर्दनाक घटना ने न केवल पूरे देहरादून को झकझोरा है, बल्कि हम सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर क्यों हमारी बेटियों की सुरक्षा अब खतरे में है। क्या पहले दी गई धमकियों पर समय रहते कार्रवाई होती, तो क्या गुंजन की जान बच सकती थी?अब सवाल यही उठता है – क्या पुलिस और प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी पूरी की, या फिर हादसा रोकने में चूक हुई? और सबसे अहम सवाल – हमारे समाज को ऐसे अपराध और हिंसा से कैसे बचाया जाए?उत्तराखंड न्यूज की तरफ से हम यही अपील करेंगे कि शांति बनाए रखें, अफवाहों से बचें और कानून को अपने हाथ में लेने की गलती कभी न करें। हम इस घटना की हर पड़ताल लेकर आपको आगे भी अपडेट देते रहेंगे।”