महिला कांग्रेस ने फूंका यूपी सरकार का पुतला

Spread the love

मसूरी। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर प्रदर्शन कर यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी का विरोध किया। जसबीर कौर ने कहा कि भाजपा की सरकारें किसानों-मजदूरों का दमन करने में तुली हैं। यूपी में किसानों की निर्मम हत्या की निष्पक्ष जांच कराए। इस अवसर पर बीना, सुमन, संध्या, सुनीता, गजरा, सुशीला, उजला देवी, जगपाल सिंह, भारती, रूपा, अंजू, सुशीला देवी आदि मौजूद रहीं।