Me
जी हां दोस्तो देहरादून में चापड़ की दहसत है ये तब से है जब से देरहादून के मच्छी बाजार में चापड़ से काटकर युवती की हत्या कर दी गई। अब लोग यहां सीधे चापड़ निकाल रहे हैं लेकिन दोस्तो एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है देहरादून से जहां फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में एक आरोपी ने युवती को डराने के लिए चापड़ तक दिखा दिया। लेकिन ये चापड़ दिखाना उस युवक को भारी पड़ गया। अब इस पूरे मामले की सच्चाई उजागर हो गई और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पूरा मामला क्या है मेरी इस रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो हाल में में देहरादून के बीच बाजार एक युवती जिसका नाम गुंजन था उसकी हत्या चापड़ से काट कर दी गई थी और इस मामले में पुलिस की हिलाहवाली भी सामने आई थी। तब से लेकर देहरादून की पुलिस चापड़ को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रही है। वो इसलिए क्योंकि जिस मामले को मै आपके सामने लाया हूं उसमें आरोपी की गिरफ्तारी इस लिए हो गई क्योंकि उसने एक युवती को चापड़ से धमकाने की कोशिश की। हां जरूरी भी है आज चापड़ निकाल कर धमकाया जा रहा है कल को वार भी ना हो जाय लेकिन ये पूरा मामला आपको बताता हूं कि कैसे विवाद ने देहरादून में एक बार फिर आग लगा दी और दोस्तो इस मामले में हैरानी की बात क्या है पता है जिस युवक की गिरफ्तारी हुई है। वो बीजेपी के हाल में खूब चर्चित रायपुर विधायक का कट्टर समर्थक बताया जा रहा है। वो मै इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैने जब युवक पर आरोप देखे और सुने तो उससे ये बात निकल कर सामने आई।
जी हां दोस्तो मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के संयोजक लूशुन टोडरिया ने बताया कैसे एक लड़की पर और उसको बचाने का प्रयास कर रहे लूशुन टोडरिया पर पर हमले की कोशिश हुई। हमला करने वाले लड़के ने अपने को भाजपा कार्यकर्ता और उमेश शर्मा “काऊ” का समर्थक बताया अब आगे बढता हूं दअसल देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत राजीव नगर में एक युवक द्वारा युवती को चापड़ दिखाना और अश्लील कमेंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को हिरासत में लिया। युवक से पूछताछ की गई तो पूरी कहानी सामने आ गई। वहीं एक दूसरे मामले में थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोस्तो ये विवाद की वो तस्वीर है जिसके बाद 24 फरवरी को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि राजीव नगर में एक व्यक्ति ने एक युवती को चापड़ दिखाकर धमकी दी है। सूचना मिलने के बाद थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी करने पर पता चला कि लड़के ने युवती पर अश्लील कमेंट किए थे। जिसके बाद युवती अपने कुछ अन्य साथियों के साथ जब युवक के पास पहुंची तो युवक ने उनके साथ अभद्रता की। इस दौरान उसने धारदार हथियार चापड़ भी दिखाया।
पुलिस ने मौके से आरोपी शिव सिंह रावत को हिरासत में लिया. उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दोस्तो इस संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि युवती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर शिव सिंह रावत निवासी राजेन्द्र नगर ने आपत्ति प्रकट करते हुए उससे अभद्रता की। इस पर युवती शिव सिंह की लोअर राजीव नगर स्थित दुकान पर अपने कुछ अन्य साथियों को लेकर पहुंच गई। वहां पर युवक ने युवती और अन्य लोगों के साथ अभद्रता की इस पर आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया. साथ ही आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। दोस्तों देहरादून में चापड़ दिखाने जैसी घटनाओं ने सुरक्षा के सवाल को फिर से उभार दिया है। हाल ही में राजीव नगर में एक युवक ने युवती को धमकाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया याद रखिए, सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणियों और धमकियों के खिलाफ आवाज उठाना बेहद जरूरी है। पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर निगरानी रख रही है और आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। हमारी यही अपील है कि आप अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी तरह की शिकायत तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।