Dehradun पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खंगाला पूरा दफ्तर

Spread the love

राजधानी देहरादून स्थित पासपोर्ट कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ई मेल के जरिए पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिस पर आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के कान खड़े गए। पुलिस के आला अधिकारी तत्काल डॉग स्क्वाड और बम डिस्पोजल स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पूरे परिसर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह किसी की शरारत हो सकती है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। साइबर सेल की मदद से उस ई-मेल एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है, जिससे यह धमकी भेजी गई थी। इस दौरान हर चीज की बारीकी से चेकिंग की गई, लेकिन चेकिंग के दौरान टीम को किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।