देहरादून–पिथौरागढ़ आना-जाना होगा आसान, जल्द शुरू होगी हेली सेवा

Spread the love

उत्तराखंड के सीमावर्ती जिले पिथौरागढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। Dehradun Pithoragarh Air Service देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में तेजी आई है, और जल्द ही इस रूट पर क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत उड़ान सेवा शुरू होने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जानकारी दी है। भेजे गए पत्र के अनुसार देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच आरसीएस उड़ान सेवा जल्द शुरू हो सकती है। केंद्रीय केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत उड़ान सेवा के लिए मैसर्स स्काईहॉप एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जरूरी कागजी कार्रवाइयों को पूरा किया जा रहा है। यह पहल खासतौर पर पिथौरागढ़ जैसे सीमांत जिले के लोगों के लिए बेहद अहम साबित होगी। हवाई सेवा शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक कार्यों के लिए राजधानी देहरादून तक पहुंच भी आसान हो जाएगी।