Dehradun पुलिस एनकाउंटर से खुले ह’त्याकांड के चौंकाने वाले राज! | CM Dhami | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो वो सुबह-सुबह टेनिस खेलने के लिए घर से निकला फिर वापस घर नहीं पुहंचा। क्योंकि घर से निकलने और वपास नहीं पहुंचने के बीच जो हुआ। उसका अब चौकाने वाला सच पुलिस एनकाउंटर के बाद सामने आया है। 15 लाख में तय हुई मौत की डील जी हां दोस्तो उत्तराखंड में एक खौफनाक हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। Dehradun Arjun Sharma Murder Case 15 लाख की कीमत पर किए गए इस वारदात में पीड़ित को बीच बाजार गोलियों से भून दिया गया। पुलिस के एनकाउंटर ने अब तक छिपे सभी राज खोल दिए हैं और मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम मोड़ आया है। किसने मरवाया बताउंगा आपको पूरी खबर अपनी इस रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो उत्तराखंड में मौजूदा वक्त में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मै आपको राजधानी देहरादून की तिब्बती मार्केट हत्याकांड में दून पुलिस को बड़ी कामयाबी कहानी बताउं। जी हां दोस्तो जब सरकार पुलिस प्रशासन के नीचे अपराधी बेखोफ अंदाज में सरेबाजार किसी की कोली मार कर हत्या कर देते हैं तो उसके बाद आता है प्रदेश के मुख्यमंत्री का बयान फिर रात के अंधेरे में हो जाता है वो एक्शन जिससे उठ जाता है की राज से पर्दा।

दोस्तो रायपुर के लाडपुर जंगल और लालतप्पर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है। साथ ही पूछताछ में तिब्बती मार्केट में हुई हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। घटना के बाद देहरादून एसएसपी अजय सिंह भी अस्पताल पहुंचे। दोस्तो देहरादून की तिब्बती मार्केट में अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हत्या करने वाले दो बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अजय सिंह ने टीमों का गठन किया गया था। जिसके बाद टीमें शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी और सघन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश को लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वो भाग निकला, बदमाश भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस टीम पर फायर करने लगे। दोस्तो जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की गई और मुठभेड़ में एक बदमाश के दाहिने पैर पर लगने से वह घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे बदमाश को नाकेबंदी और सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर पर गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों बदमाशों का इलाज चल रहा है।

द्सोत एसएसपी अजय सिंह कहते हैं कि देहरादून पुलिस ने हत्याकांड में अलग-अलग जगहों पर हुए मुठभेड़ के बाद दमाशों को गिरफ्तार किया है। फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली लगी है। बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। साथ ही कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली गई। बदमाशों का अस्पताल इलाज में कराया जा रहा है और बदमाशों से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस द्वारा बदमाशों से लगातार पूछताछ जारी है। दोस्तो कि 11 फरवरी को देहरादून के तिब्बती मार्केट में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज जारी किए थे। मृतक अर्जुन शर्मा की जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के नाम से भारत गैस एजेंसी है। दोस्तो, देहरादून की तिब्बती मार्केट हत्याकांड में पुलिस की समय रहते की गई कार्रवाई और लगातार नाकेबंदी, सघन चेकिंग ने आखिरकार परिणाम दिया। दो बदमाशों की गिरफ्तारियों से न केवल मामले का खुलासा हुआ, बल्कि यह संदेश भी गया कि अपराधियों के लिए कानून व्यवस्था में कोई जगह नहीं है। पुलिस अब बदमाशों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। इसी तरह की तत्परता और सतर्कता से ही उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को मज़बूत बनाया जा सकता है।