देहरादून: मंदिर जा रही महिला पर दो खूंखार रोटविलर कुत्तों ने बुरी तरह से नोचा, 200 टांके आए.. गंभीर घायल

Share

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में दो कुत्तों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। Rottweiler Attacks Woman घटना के दौरान कुत्तों ने बुजुर्ग के हाथ और कान को बुरी तरह से नोच डाला, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। किसी तरह स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत महिला को दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उमंग ने बताया कि उनकी माता के सिर, हाथ और पैर पर 200 टांके आए हैं। हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं। डॉक्टरों ने सोमवार को हाथ का ऑपरेशन करने की बात कही है। जबकि, कान का ऑपरेशन रविवार को ही कर दिया गया।

एसएसपी ने बताया कि कुत्तों के मालिक मोहम्मद जैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 75 वर्षीय मां कौशल्या देवी नियमित रूप से सुबह 4 बजे मंदिर जाती हैं। रविवार को वह सुबह घर से मंदिर के लिए निकली और घर से थोड़ी दूरी पर मोहम्मद जैद का घर है। मोहम्मद जैद ने घर में दो पालतू कुत्ते रखे हैं जो की बहुत खतरनाक हैं। दो कुत्तों ने उनकी मां पर जानलेवा हमला कर दिया और कुत्ते करीब आधे घंटे तक उन्हें काटते रहे। कुत्तों के काटने से महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि कुत्ते पहले भी मालिक की लापरवाही के कारण कई व्यक्तियों पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। गली मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन कुत्तों के मालिक ने अनदेखा कर दिया।