आज सोमवार को अन्नोत्सव और प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड बांटे जाएंगे। कार्यक्रमों में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।
अन्नोत्सव कार्यक्रम का प्रथम चरण सोमवार को
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राज्य में अन्नोत्सव कार्यक्रम का प्रथम चरण सोमवार को मनाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे। अन्नोत्सव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती के साथ पालन किया जाए।