राम रंग में रंगी देवभूमि, देहरादून के घंटाघर पर लेजर से प्रकट हुए श्रीराम..भजनों पर झूम रहे लोग

Spread the love

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसके लिए देशभर में तैयारियां की जा रही हैं। Ram Mandir Pran Pratishtha अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड सरकार ने भी खास तैयारियां की हैं। देहरादून के घंटाघर पर स्क्रीन पर दिख रही भगवान राम की तस्वीर खासा आकर्षण का केंद्र बनी है। इसके अलावा मंदिरों में अखंड रामायण पाठ के साथ ही रामचरितमानस के पाठ किये जा रहे हैं। देहरादून के प्रमुख चौराहों को भी रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

देहरादून के घंटाघर स्थित हेड पोस्ट ऑफिस के समीप पार्क में विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। जिसमें राम के दरबार में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। गौरतलब है कि अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मुख्य चौराहों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राम भजन प्रसारित किये जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई संगठन घर-घर जाकर 22 तारीख को अपने घर या फिर मंदिरों में दीप जलाने का आग्रह भी करते हुए नजर आ रहे हैं।