उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्तार आज, ये पांच नए चेहरे लेंगे शपथ

Spread the love

धामी मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने जा रहा है। आज नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। Uttarakhand Cabinet Expansion सूत्रों का दावा है कि खाली सभी 5 सीटों को भर दिया जाएगा। 2022 में धामी सरकार के गठन के बाद यह पहला बड़ा फेरबदल होगा। मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पिछले कुछ समय से इसके स्पष्ट संकेत दे रहे थे। हालांकि, अभी नए मंत्रियों के नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि इन नए मंत्रियों के जरिए प्रदेश में संतुलन साधा गया है। धामी सरकार में वर्तमान में मंत्रिमंडल में कुल पांच पद खाली हैं। एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन और दूसरा पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। वहीं मंत्रियों के तीन पद पहले से खाली चल रहे थे।

दरअसल, धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की कवायत लंबे समय से चल रही थी। इसके साथ ही आगामी 23 मार्च को वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल को 4 साल का वक्त पूरा होने जा रहा है। इसके अलावा 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उससे पहले ही धामी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। ऐसे में आज लोकभवन में पांच विधायक, मंत्री पद की शपथ लेंगे। उसमें जिन 5 नामों की चर्चा है वो राजपुर से खजानदास, नैनीताल से सरिता आर्य, रुड़की से प्रदीप बत्रा ब देवप्रयाग से विनोद कंडारी और रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट का नाम बताया जा रहा है। खजानदास देहरादून, प्रदीप बत्रा हरिद्वार, विनोद कंडारी रुद्रप्रयाग जिले गढवाल से हैं। जबकि सरिता आर्य और दीवान सिंह बिष्ट नैनीताल जिले से आते हैं। इस तरह इस बार जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश की जा रही है। हालांकि फाइनल लिस्ट का थोड़ी देर और इंतजार करना होगा।