धामी सरकार ने जारी किया आदेश, अब सीतावनी के नाम से जाना जाएगा पवलगढ़ कंजर्वेशन

Share

उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व रख दिया है। Pawalgarh Conservation Reserve सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व में माँ सीता का पौराणिक मंदिर और महा ऋषि वाल्मीकि आश्रम है। जिसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग करता है और यहां जाने की अनुमति वन विभाग देता है। उत्तराखंड की धामी सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है। जिसने एक संरक्षित क्षेत्र का नाम माँ सीता के नाम पर रखा है। यह जंगल 5824.76 हैक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है। जो टाईगर, हाथी, पक्षी व तितलियों के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थ यात्री भी जाते है।

राम नगर और आसपास के कई छोटे बच्चो ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिखकर इस जंगल को सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किए जाने की मांग की थी। जिस पर वन विभाग के अधिकारियों को सीएम धामी ने निर्देशित किया था। जिसके बाद उत्तराखंड सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रभु राम का उत्तराखंड की देव भूमि से संबंध रहा है। इसी क्रम में पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल कर अब सीतावनी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बच्चों और स्थानीय लोगों द्वारा पत्र लिख कर अनुरोध भी किया था। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।