धामी सरकार का सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली गिफ्ट, त्योहार से पहले मिलेगी सैलरी

Spread the love

धामी सरकार ने प्रदेश में कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन और पेंशनर्स को पेंशन देने के आदेश हुए हैं। शासन ने इस संदर्भ में सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। Uttarakhand Salary Pension मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संदर्भ में अधिकारियों को आदेश देते हुए वेतन और पेंशन का भुगतान करने के लिए कहा था। जिस पर शासन ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। एक दिन पहले यूपी सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को दिवाली से पहले सैलरी और बोनस दिए जाने का ऐलान किया था। अब धामी सरकार ने भी राज्य कर्मियों और पेंशनरों को दिवाली से पहले सैलरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश के तमाम कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की ओर से सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों, निदेशक कोषागार पेंशन और हकदारी तथा सभी वरिष्ठ कोषाधिकारियों को संबोधित शासनादेश में इस फैसले के बारे में स्पष्ट किया गया है। इसमें कहा गया कि 31.10.2024 को दीपावली का त्योहार होने के कारण समस्त राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्यप्रभारित कर्मचारियों को वेतन और उत्तराखण्ड के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को अक्टूबर 2024 महीने का पेंशन/पारिवारिक पेंशन का भुगतान दिनांक 30.10.2024 से पहले किए जाने की स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उन्होने सभी संबंधित अधिकारियों से इस निर्णय का तत्परता से अनुपालन सुनिश्चित करने की भी अपेक्षा की।