धामी मंत्रिमंडल विस्तार में जगह न मिलने पर लैंसडाउन से विधायक दिलीप रावत का बयान आया सामने। धामी कैबिनेट में जगह न मिलने पर विधायक दिलीप रावत की नाराजगी साफ तौर पर देखी जा सकती है। कहा- मैं स्वयं इच्छुक नहीं था 6-7 महीने के लिए मैं चाह ही नहीं रहा था। 6-7 महीने के लिए मंत्री बनकर क्या ही कर लेता।