चारधाम यात्रा 2026 शुरू होने से पहले आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है। गढ़वाल मंडल के 7 जिलों में मॉक ड्रिल कर तैयारियों को परखा गया। ये सभी जिले चारधाम यात्रा रूट पर पड़ते हैं। Char Dham Yatra mock drill मॉक ड्रिल की निगरानी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कंट्रोल रूम से की गई। आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष विनय रुहेला और आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने राहत-बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। जहाँ लाइन डिपार्टमेंट के सभी अधिकारी मौजूद रहे. मॉक ड्रिल समीक्षा के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जो कमियां मिली हैं, उन्हें फौरन दूर किया जाए।