हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया। Haridwar Police Criminal Encounter पुलिस ने घायल बदमाश को फिलहाल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जानकारी जुटाई। घायल का नाम नोशाद (35 वर्ष, पुत्र ईसाक निवासी सिकरौढा थाना भगवानपुर) है। आरोपी के खिलाफ पहले भी गौ तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा उनसे पूछताछ करने के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गया। हालांकि, बदमाश के अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी बदमाश गौ तस्कर हैं। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।