हादसा: टिहरी में बदरीनाथ नेशनल हाईवे-7 पर दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत, 7 लोग घायल

Spread the love

टिहरी: उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं राज्य में लगभग घटित होने वाली ये सड़क दुर्घटनाएं अब तक न जाने कितने लोगों की मौत का कारण बन चुकी है। ऐसी ही दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आज एक बार फिर टिहरी गढ़वाल से सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ नेशनल हाईवे-7 पर सौडपानी के पास दो वाहनों की भीषण भिंड़त हो गई। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार हादसा देवप्रयाग थाना क्षेत्र सौडपानी के पास हुआ है। जहा श्रीनगर जा रही ऑल्टो कार और श्रीनगर से ऋषिकेश लौट रहे बोलेरो वाहन की आमने सामने टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन में शामिल 7 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा है।