देहरादून में पूर्व ABVP छात्र संघ अध्यक्ष को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Share

राजधानी देहरादून में शिमला बाईपास रोड पर सेंट ज्यूड्स स्कूल के पास हुए हादसे में डीएवी पीजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौत हो गई और उनका साथी ऋतिक घायल हो गया। Former DAV student union president dies ऋतिक को वेलमेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कार सवार फरार हो गए। जानकारी के अनुसार बुड्ढी गांव निवासी मुजम्मिल ने गाड़ी वसीम के वर्कशॉप में दी थी। वाहन का रिपेयर कार्य चल रहा था। शनिवार रात को वर्कशॉप में कार्य करने वाले अब्बू नाम के व्यक्ति ने वाहन की मेंटेनेंस चेक करने के लिए गाड़ी वर्कशॉप से बाहर निकाली। उसी दौरान शनिवार को जितेंद्र के दोस्त वासु का जन्मदिन था। सभी दोस्त के काटने के लिए जितेंद्र बिष्ट के कार्यालय में इकट्ठा हुए थे।

उनके साथ ऋतिक,ओमी सजवान और वैभव रावत भी थे। रात करीब 8 बजे केक काटने के बाद सभी घर जाने के लिए कार्यालय से बाहर आ गए। तभी ज्यूड्स चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें जितेंद्र कार के नीचे आ गए, जबकि ऋतिक भी चपेट में आ गया। घटना के बाद चालक घबराहट में वाहन को छोड़कर भाग। घटना में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौके पर मौत हो गई। रितिक राजपूत निवासी चंद्रबनी गंभीर रूप से घायल हो गये।