मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिलखी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे पूर्व विधायक भीम लाल आर्य को पुलिस ने चमियाला में रोककर नजरबंद कर दिया। आर्य के अनुसार उन्हें दिनभर थाने में ही रोके रखा गया। बताया कि हमने आंदोलन किया जिसके बाद सरकार ने सीएचसी बनाया जिसके लिए धन्यवाद करने जा रहे थे, जबकि हमारी मांग थी कि सरकार इसे उप जिला अस्पताल बनाए और सीमांत गांव गेंवाली में धरने पर बैठे लोगों की सरकार सुध ले और जंगली जानवरों के आतंक से इंसानों को बचाए। इसलिए सीएम से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुबह ही उनके आवास पर घेर लिया और उसके बाद थाना में बैठाकर रखा।