Former MLA Mahesh Negi gets clean chit from the court in rape case

Spread the love

द्वाराहाट के पूर्व विधायक महेश नेगी को पुलिस के बाद अब अदालत ने भी दुष्कर्म व आपराधिक धमकी देने के मामले में क्लीन चिट दे दी है। Former MLA Mahesh Negi accused of rape द्वाराहाट की ही एक महिला ने तत्कालीन विधायक महेश नेगी पर साल 2020 मेँ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला ने कोर्ट में चुनौती दी थी। सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद अब कोर्ट ने भी पूर्व विधायक महेश नेगी को अंतिम राहत दे दी है। 05 सितंबर 2020 में एक महिला ने द्वाराहाट के तत्कालीन विधायक महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया था। महिला का आरोप था कि महेश नेगी उनकी बेटी के जैविक पिता भी हैं। साथ वह इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच की मांग भी करती रही हैं। वहीँ पूर्व विधायक की ओर से महिला के खिलाफ भी दो करोड़ रुपये का मानहानि का दावा किया गया है। यह मामला अदालत में विचाराधीन हैं।