काली सेना के संस्थापक को मिली हत्या की धमकी, सीएम धामी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Spread the love

हरिद्वार: काली सेना संस्थापक स्वामी आनंद स्वरूप को हत्या की धमकी मिली है। बताया जा रहा है स्वामी आनंद स्वरूप ने पूर्व भाजपा नेता नुपुर शर्मा के समर्थन में वीडियो पोस्ट करी थी। उनका कहना है कि वीडियो के बाद से उन्हें विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कभी उनके फेसबुक मैसेंजर पर तो कभी उनकी वेबसाइट पर पोस्ट अपलोड की जा रही है।

स्वामी आनंद स्वरूप ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर बताया कि वह शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष व काली सेना के संस्थापक हैं। उन्होंने पत्र में लिखा कि उनका उद्देश्य हिंदू राष्ट्र निर्माण है। इसके लिए समय-समय पर देश में जाति छोड़ो, हिंदू जोड़ो, हिमालय हमारा देवालय और हिंदू पंचायतों का आयोजन किया जाता रहा है।

आपको बता दे, नुपुर शर्मा के बयान के बाद शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने उनके समर्थन में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसके बाद से उन्हें हत्या करने जैसी धमकी मिलने लगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजने के साथ ही डीजीपी उत्तराखंड, एसएसपी हरिद्वार व नगर कोतवाल को भी पत्र भेजा है।