मातम में बदली त्यौहार की खुशियां, यहां भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Spread the love

उत्तराखंड के चमोली से बड़ी खबर आ रही है। यहां चमोली जिले में बारिश ने भारी तबाही मची है। बताया जा रहा है कि यहां थराली के पेनगढ़ गांव में पहाड़ी से भूस्खलन होने से एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दब गए। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक घायल का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। पेनगढ़ में रात्रि डेढ़ बजे हुए जबरदस्त भूस्खलन और भूधंसाव से तीन मकान दब गये। ब्लाक के पैनगढ़ गांव में भूस्खलन के कारण पहाड़ से एक बहुत बड़ा पत्थर मकान से टकरा गया था जिससे तीन मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए, मलबे में पांच लोग दबे गए थे।

बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त लेंटर के नीचे से रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल भेजा गया। जबकि एक व्यक्ति लेंटर के नीचे दबा हुआ था, जिसे निकालने हेतु टीम प्रयासरत रही। टीम ने मलबे में दबे लोगों को निकाला। वहीं ग्रामीणों ने इस घटना का ठीकरा शासन-प्रशासन पर फोड़ते हुए कहा कि पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन की सूचना और विस्थापन की मांग लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। एक वर्ष से भी ज्यादा लंबे समय से भूस्खलन हो रहा था। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली और ग्रामीणों को विस्थापित नहीं किया। जिसका नतीजा है कि भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोग काल के गाल में समा गए।